बांग्लादेश में निर्भया कांड, चलती बस में छात्रा के साथ गैंगरेप फिर बेहरमी से हत्या

medhaj news  |  Tour  |  30 Aug 17,23:18:02  |  

दिल्ली के निर्भया कांड की तरह ही बांग्लादेश में गैंगरेप के बाद हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बांग्लादेश में एक लॉ स्टूडेंट के साथ चलती बस में रेप पांच लोगों ने गैंगरेप किया, उसके बाद छात्रा को दंरिदों ने मौत के घाट उतार दिया।

जिस वक्त यह घटना हुई उस समय वे परीक्षा देकर घर वापिस लौट रही थी। पुलिस ने हत्या और गैंगरेप के आरोप में बस के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-प्रिंसिपल ने किया छात्रा की लेगिंग्स पर भद्दा कमेंट, मिल सकती है नौकरी से छुट्टी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छात्रा जब काफी देर तक घर वापिस नहीं लौटी तो उसके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने मधुपुर बस स्टेशन पर छापा मार और पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि, ‘पीड़िता ने आरोपियों को 5,000 बांग्लदेशी टका देते हुए रहम की भीख मांगी। छात्रा ने अपना मोबाइल भी उन्हें दे दिया। लेकिन आरोपियों ने युवती को फिर भी नहीं बख्सा और गैंगरेप के बाद बेरहमी से मार दिया।’

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती का सारा समान लेकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां पर तीन आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।