पाकिस्तान के क्वेटा में हज़ारगंजी सब्ज़ी मंडी में हुए धमाके, 8 की मौत
Medhaj News 12 Apr 19,16:05:22 Tour
पाकिस्तान के क्वेटा में हज़ारगंजी सब्ज़ी मंडी में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं | द हिंदू में छपी खबर के मुताबिक पुलिस अधिकारी अब्दुर रज़्ज़ाक़ चीमा ने कहा बम धमाका आवासीय परिसर के पास हुआ, जहां ज़्यादातर अल्पसंख्यक शिया मुसलमान रहते हैं | उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है | लेकिन सुन्नी चरमपंथी समूहों ने पिछले दिनों इसी तरह के हमलों का दावा किया है | सुन्नी चरमपंथी शियाओं को मौत के लायक मानते हैं |
Pakistan Media: Atleast eight people killed and several injured in a blast at Quetta's Hazarganji Sabzi Mandi. #Pakistan
— ANI (@ANI) 12 April 2019
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...
