नए साल से बिना वीजा अब भारतीय नहीं कर सकते हांगकांग की सैर

मेधज न्यूज  |  World  |  21 Dec 16,13:44:50  |  

नए साल पर यदि आप हांगकांग जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ज्यादा रुक जाइए! जी हां, हांगकांग ने भारतीयों के लिए विजामुक्त प्रवेश की सुविधा को नए साल जनवरी 2017 से खत्म करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें- मेक्सिको पटाखा मार्केट में भयंकर धमाका, 26 लोग मारे गए, 70 से ज्यादा लोग जख्मी

यदि बिना वीजा वहां जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बुरी साबित हो सकती है। अब आपको वहां जाने के लिए वीजा अप्लाई करना पड़ेगा।

आपको बता दें, इससे पहले वहां बिना वीजा जाने की सुविधा थी। अभी तक आप हांगकांग वैध पासपोर्ट के साथ ही जा सकते थे, इस सुविधा में आपको वहां 14 दिनों तक रहने की छुट मिलती थी। ज्यादातर भारतीय लोग अपने बिजनेस के लिए और छुट्टी मनाने वहां जाया करते थे।

इसे भी पढ़ें- OMG! अपनी 6 साल की बेटी से इस शख्स ने रचाई शादी, वजह बन जाएगी मिसाल

क्या है कारण?

हांगकांग प्रशासन ने इस सुविधा को खत्म करते हुए कारण बताया कि यहां भारतीयों की जनसंख्या बढ़ती जा रही है, इसी को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।

हालांकि, दूसरी ओर इसे भारत-चीन के तनाव को देखते हुए उठाया गया कदम भी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि चीन के दबाव के कारण ही हांगकांग ने यह फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें- 5000 रुपए तक जमा कराने पर बैंक नहीं करेगा सवाल-जवाब