Headline


ट्रंप से हुई गलती, टेलीप्रॉम्प्टर को ठहराया जिम्मेदार

Medhaj News 7 Jul 19,20:39:20 World

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में गलती के लिए टेलीप्रॉम्पटर को जिम्मेदार ठहराया है। वाशिंगटन स्थित लिंकन मेमोरियल से अपने संबोधन में ट्रंप ने अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक एयरपोर्ट पर कब्जा करने की बात कह दी थी। वर्ष 1775 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था - हमारी सेना ने हवा में हमला किया। उसने एयरपोर्ट पर कब्जा किया। उसने वह सब किया जो किया जाना जरूरी था। हालांकि यह सर्वविदित तथ्य है कि 18वीं सदी में एयरपोर्ट व विमान जैसी कोई चीज थी ही नहीं थी। भाषण में इस गलती के लिए ट्रंप का ट्विटर पर जमकर मजाक बन रहा है। लोगों का कहना है कि जब राइट बंधुओं ने पहला विमान ही 1903 में उड़ाया था, तो अमेरिकी क्रांतिकारियों ने उससे पहले ही एयरपोर्ट पर कब्जा कैसे कर लिया। एयरपोर्ट पर कब्जे के अलावा ट्रंप की जुबान एक और तथ्य पर फिसली थी।





उन्होंने भाषण के दौरान फोर्ट मैकहेनरी की लड़ाई को भी स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ दिया। जबकि यह लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम के कुछ दशक बाद 1814 में हुई थी। भाषण में हुई इन गलतियों का ठीकरा ट्रंप ने टेलीप्रॉम्पटर पर फोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘बारिश के कारण टेलीप्रॉम्पटर देखने में दिक्कत आ रही थी। मेरे संबोधन के बीच में ही वह खराब भी हो गया था। चूंकि, मुङो भाषण याद था इसलिए टेलीप्रॉम्पटर के बिना भी मैं उसे पूरा कर पाया।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl