पाक द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के निमंत्रण को स्वीकार नहीं करेंगे मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) के उद्धाटन समारोह में शामिल होने के पाकिस्तान (Pakistan) के न्योते को स्वीकार नहीं करेंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने कांग्रेस (Congress) सूत्रों के हवाले से बताया कि मनमोहन सिंह पाकिस्तान का न्योता स्वीकार नहीं। बता दें कि पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
Congress Sources: Former Prime Minister Manmohan Singh will not accept Pakistan's invitation to the opening of #KartarpurCorridor (File pic) pic.twitter.com/ZYRodq5GPK
शाह महमूद कुरैशी ने एक टीवी चैनल को बताया, करतारपुर गलियारे का उद्घाटन एक बड़ा कार्यक्रम है और पाकिस्तान इसकी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। हमने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसमें बुलाने का निर्णय किया है। हम जल्दी ही इस बारे में उन्हें एक औपचारिक पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करके हमें प्रसन्नता होगी, जो गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर आने वाले हैं।



