पाकिस्तान में लगे अखंड भारत के पोस्टर
भारत सरकार द्वारा सोमवार को जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद यहां नेशनल असेंबली के पास यह पोस्टर दिखाई दिए। इन बैनरों पर शिवसेना के नेता संजय राउत का वो बयान लिखा था जिसमें कहा गया था 'आज जम्मू-कश्मीर लिया है, कल बलूचिस्तान, पीओके लेंगे। मुझे विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री अखंड हिन्दुस्तान का सपना पूरा करेंगे। पाकिस्तान में ये पोस्टर किसने लगाए किसीको नहीं पता पर, इससे साफ मालूम होता है की, कुछ लोग अभी भी पाक को हिंदुस्तान का हिस्सा मानते है और उसे सकार होता देखना चाहते है। पाकिस्तान ने इस कदम की कड़ी निंदा की और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की बात कही है। ये बैनर पाकिस्तानी संसद और प्रधानमंत्री इमरान खान के निवास से कुछ सौ मीटर की दूरी पर लगाए गए थे। 'अखंड भारत' या अविभाजित भारत साथ ही इनपर लिखा गया था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा है। बता दें कि यह अखंड भारत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू-राष्ट्रवादी संगठन के मुख्य लक्ष्यों में से एक रहा है। साथ ही य बीजेपी का भी उद्देश्य रहा है। इस बैनर में शिवसेना सांसद संजय राउत की टिप्पणी भी लिखी गई है।इन बैनरों को इस्लामाबाद में नेशनल प्रेस क्लब के सामने एक व्यस्त सड़क पर बिजली के खंभे पर लगाए गए थे। कहा जा रहा है कि इन्हें रातों-रात लगा दिया गया था। सुबह होने पर सबसे पहले अपने काम पर जा रहे स्थानीय लोगों ने इन्हें देखा था।
साजिद महमूद नाम के एक व्यवसायी ने सबसे पहले इन बैनर को देखा। इसके बाद उन्होंने इसका एक वीडियो बनाया और फिर उसे ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते दो मिनट का ये वीडियो वायरल भी हो गया। इसके बाद पाकिस्तान की कानून-प्रवर्तन एजेंसियों ने तुरंत पोस्टरों को हटाने का आदेश दिया।




