पूर्व PM नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सजा
राजनीतिक वनवास झेल रहे पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के लिए एक बार फिर से बुरी खबर आई हैं। इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने 68 वर्षीय शरीफ को अल अजीजिया स्टील मिल मामलों में दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही करोड़ो का जुर्मना लगाया है। शरीफ फिलहाल भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले पहले से ही में जेल में हैं।
उच्चतम न्यायालय ने शरीफ के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों के निपटारे के लिए सोमवार की अंतिम तारीख तय की थी। संभावना जताई जा रही थी कि दोषी साबित होने पर शरीफ को 14 साल तक की कैद हो सकती है।
बता दें कि इन दोनों मामलों पर पिछले हफ्ते सुनवाई पूरी कर लेने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। नवाज शरीफ पर इससे पहले भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं। उन्हें 10 साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य भी घोषित किया जा चुका है। पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे शरीफ के कुनबे के लिए यह फैसला बड़ा झटका है।
शरीफ फैसले से एक दिन पहले रविवार को लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे थे। डॉन समाचारपत्र की खबर के मुताबिक जवाबदेही अदालत में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।
न्यायिक परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अदालत के बाहर और वहां तक जाने वाली सडक़ों पर पुलिस एवं रेंजर्स के दस्तों की तैनाती की गई थी।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




