Headline


ये है नया इंडिया और ये बंदा नए इंडिया का हीरो- रणवीर ने कहा

Medhaj News 18 Jun 19,23:23:48 World

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने यह कहते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर बदल दी है | रणवीर ने आगे लिखा - ये नया इंडिया है और ये बंदा नए इंडिया का हीरो है | कप्तान, हम सभी को आप पर गर्व है | रणवीर ने रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पाकिस्तान के साथ हुए मैच के दौरान कमेंट्री में डेब्यू किया था | उनके साथ सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री बॉक्स में थे | भारत ने पाकिस्तान को उस मैच में डकवर्थ लुइस मेथड के सहारे 89 रनों से हराया था |





भारत ने आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सातवीं जीत दर्ज की थी | रणवीर ने मैच का लुत्फ भी लिया था और बीच-बीच में खिलाड़ियों से भी मिले थे | रणवीर इंस्टाग्राम पर कपिल देव के साथ फोटो साझा की और विराट की कप्तानी की तारीफ की | रणबीर ने लिखा - मैं बचपन से ही भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन रहा हूं | अपनी टीम को हमेशा दिल से प्यार किया | हमेशा चाहा कि हमारी टीम दुनिया में सबसे अच्छी हो | और फिर, विराट कोहली आए | एक नाज़ुक से लड़के को क्लासिकल बल्लेबाज़ के तौर पर विकसित होते देखा | इन्होंने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी | वो सबसे महान बनने के अपने रास्ते पर हैं | देश की अगुवाई एक अल्फा वॉरियर की तरह कर रहे हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl