Headline



महाराष्ट्र में अपने पैत्रिक गांव पहुंचे आयरलैंड के प्रधानमंत्री

Medhaj News 31 Dec 19,21:57:41 World
Ireland_Prime_Minister_Leo_Varadkar_2.jpg

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को महाराष्ट्र के तटीय जिले सिंधुदुर्ग में स्थित अपने पैतृक गांव का दौरा किया। जून 2017 में प्रधान मंत्री बनने के बाद यह उनका मलवन तहसील के वराड गाँव का पहला दौरा था। वराडकर के पिता अशोक वराडकर वराड गांव से थे और वह पेशे से एक डॉक्टर थे। वह 1960 के दशक में ब्रिटेन चले गए थे। वराड मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

मुंबई में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने बताया कि प्रधानमंत्री वराडकर का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने ग्राम देवता के मंदिर का भी दौरा किया।





आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा, “ मैं यहां अपने माता-पिता, अपनी बहनों, उनके पति, अपनी पत्नी और नाती-पोतों के साथ हूं ... इसलिए यह एक बड़ी पारिवारिक यात्रा है।” उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही खास पल है क्योंकि परिवार की तीन पीढ़ियां मेरे दादाजी के घर आयी हैं। वराडकर ने कहा, ''मैं अभी यहां निजी दौरे पर आया हूं लेकिन मैं आधिकारिक तौर पर मैं फिर से इस जगह आना चाहूंगा।



आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर नए साल का उत्सव गोवा में मनाएंगे। वह निजी यात्रा पर भारत आए हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री वराडकर पूरी तरह से निजी यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा के दौरान किसी तरह की आधिकारिक कार्यक्रम की योजना नहीं है। वह अपने परिवार के साथ एक जनवरी तक गोवा में रहेंगे।





अधिकारी ने बताया कि वह एक जनवरी को दोपहर में डैबोलिम हवाईअड्डे से अपने देश के लिए रवाना हो जाएंगे। रविवार को वराडकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग जिले में स्थित अपने पैतृक गांव वराड गए थे।वराडकर जून 2017 में आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने थे। पैतृक गांव की यह उनकी पहली यात्रा है। उनके पिता अशोक वराडकर एक डॉक्टर थे और 1960 में ब्रिटेन चले गए थे। वराडकर ने बताया कि यह उनके लिए विशेष क्षण था क्योंकि उनकी तीन पीढ़िया वराड में जमा हुईं और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित भी किया।






    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?