चीनी अधिकारियों के वीजा पर रोक लगाने का बिल अमेरिकी संसद में पास
वाशिंगटन। अमेरिका की संसद के उच्च सदन सीनेट में चीन को लेकर एक अहम बिल पारित किया गया है। इसमें चीन के उन अधिकारियों के वीजा पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है जो अमेरिकी नागरिकों, अधिकारियों और पत्रकारों को तिब्बत जाने की अनुमति नहीं देते।
चीनी नागरिकों को अमेरिका में कहीं भी आवाजाही की पूरी छूट है। अगर चीन चाहता है कि उसके पर्यटकों, अधिकारियों, पत्रकारों और आम नागरिकों को अमेरिका में यह सुविधा मिलती रहे तो उसे भी अमेरिकी नागरिकों को तिब्बत समेत चीन में इसी तरह की छूट देनी होगी।"
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा से "द रेसिप्रोकल एक्सेस टू तिब्बत एक्ट" बिल गत सितंबर में ही पास हो गया था। इस बिल में अमेरिकी नागरिकों, पत्रकारों और अधिकारियों के तिब्बत में निर्वाध आवागमन की मांग की गई है। इस बिल को अब ह्वाइट हाउस भेजा जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा।
इस बिल को लाने वाले सीनेटर मैक्रो रुबिओ ने मंगलवार को ट्वीट किया, "बिल पर अब सिर्फ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतजार है।" जबकि सीनेटर रॉबर्ट मेंडेज ने कहा, "यह बिल हमारे मूल्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह मौलिक निष्पक्षता के लिए है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




