प्रसाद खाकर एक परिवार के दस लोग बीमार
Medhajnews 11 Jan 19 , 06:01:39 India
खारीकुआं निवासी मुस्ताक और उसके परिवार ने फातिहा में बटे हुए प्रसाद को खाया। इसके बाद परिवार के सदस्य अचेत होने लगे ये देख स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रसाद की जिस बर्फी को खाकर परिजन बीमार हुए थे | वो बर्फी भरतपुर गेट स्थित एक मिष्ठान विक्रेता से ली गई थी। पड़ौसियों ने इस प्रसाद को खाया था जिसके बाद सभी बीमार हो गए। इनमें कलसुम की हालत गंभीर है जिसे निजी अस्पताल के लिए रैफरकिया गया है।





