दिल्ली सरकार ने 105 स्कूलों पर लगाई रोक
Medhaj news 17 Dec 18 , 06:01:38 India
शिक्षा निदेशालय के दिशानिर्देश के बावजूद अब तक 105 स्कूलों ने अपने मानक अपलोड नहीं किए थे। निदेशालय ने अब इस मामले में फैसला सुना दिया है। इन 105 स्कूलों में होने वाले दाखिले पर रोक लगा दी है। इन स्कूलों को कल यानी शनिवार तक का समय दिया गया था। पर इस मामले पर स्कूलों की कोई प्रतिक्रिया न पाकर उन्होंने रोक लगा दी।शिक्षा निदेशक संजय गोयल ने बताया कि सामान्य श्रेणी के दाखिले के लिए स्कूलों को 14 दिसंबर तक दाखिला मानक अपलोड करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए थे।इनमें साफ किया गया था जो शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपने मानक अपलोड नहीं करेंगे उन्हें दाखिला शुरू करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। निदेशालय ने शनिवार दोपहर 1 बजे तक पाया कि 105 ऐेसे स्कूल हैं, जिन्होंने अब तक अपने मानक अपलोड नहीं किए थे। यही कारण है कि सरकार ने रोक लगा दी है।






