पांच संदिग्ध आतंकी, NIA ने जारी किया अलर्ट
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दिवाली पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच संदिग्ध आतंकियों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में देखा गया है। जिसके बाद से सुरक्षाबल हाईअलर्ट पर हैं। नेपाल सीमा पर एसएसबी और यूपी पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। लखनऊ मेल न्यूज़ के अनुसार- सुरक्षा एजेंसियों (NIA) के हवाले से बताया जा रहा है कि ये आतंकी आज यानी 17 अक्तूबर को दिल्ली में इकठ्ठा होंगे।
ये सभी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार हैं। जो बातचीत सुरक्षा एजेंसियों(NIA) ने रिकॉर्ड की हैं उसमें कहा गया है कि कुछ संदिग्ध कश्मीर से दिल्ली पहुचेंगे। इसके कारण दिल्ली और यूपी सहित कई प्रदेशों में सुरक्षाबल विशेष चौकसी बरत रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आतंकियों के हुलिए भी सुरक्षा एजेंसियों(NIA) के पास हैं। जिसके आधार पर एजेंसियां (NIA) इनकी धरपकड़ में जुट गई हैं।


