Headline



दिवाली पर केजरीवाल सरकार जनता को दिखाएगी लेजर शो

Medhaj News 22 Oct 19 , 06:01:39 India

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में प्रदूषण रहित दिवाली का आयोजन करने जा रही है | दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल से दिल्ली वालों को दूर रखने के लिए केजरीवाल सरकार ने 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक लेजर शो करने जा रही है | दिल्ली सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तमाम लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'कनॉट प्लेस में कार्यक्रम के लिए इनवाइट करता हूं और प्रदूषण रहित दिवाली मनाएंगे | अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेगा | 6 बजे से 10 बजे तक लेजर शो का इंतजाम किया गया है | किसी पास की जरूरत नही, एंट्री फ्री होगी | पूरे कनॉट प्लेस को भी सजाया जाएगा | अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कनॉट प्लेस में हर एक घंटे का लेजर शो होगा | साथ ही कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाएगा |





सीएम केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पटाखे जलाने की ज़रूरत महसूस न करें | अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस साल कार्यक्रम के लिए एक जगह चुनी है | सफल होने पर अगले साल अलग-अलग जगह पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे | 26 तारीख को उप राज्यपाल इसकी शुरुवात करेंगे | इसके अलावा कनॉट प्लेस में व्यापार पर असर पड़ने के व्यापारियों की शिकायत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कनॉट प्लेस में लोगों के आने से व्यापार बढ़ेगा | इनर सर्कल में मैंने खुद पैदल चक्कर काटे हैं | वहां के ट्रेडर्स को शुक्रिया अदा करना चाहिए कि पूरी दिल्ली वहां आ रही है | मनीष सिसोदिया ने कहा कि कनॉट प्लेस में लेजर शो के लिए हम स्पेशल पार्किंग का इंतजाम करेंगे | जल्द ही इसकी जानकारी पब्लिक के सामने रखी जाएगी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?