Warning: include(../Widgets/above_heading.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/business_economy/news.php on line 65
Warning: include(): Failed opening '../Widgets/above_heading.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/business_economy/news.php on line 65
ये क्या हुआ? नोटबंदी से घट गई पारले बिस्किट की बिक्री!
नोटबंदी को लेकर लोगों को दो राय है। कोई इसे ऐतिहासिक कदम बता रहा है तो कोई इसे साधारण कदम बता रहा है। ऐसे में भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले बिस्किट पारले जी की बिक्री कम हो गई है। कंपनी ने बताया है कि, नोटबंदी के बाद बिस्किट की बिक्री में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले दो महीनों को छोड़ दें तो बिस्किट कैटेगरी का ग्रोथ 5 फीसदी रही है। हालांकि, नोटबंदी के बाद मांगों में कमी दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़े - हॉकी में देश का मान बढ़ाने वाले ये खिलाड़ी पीएम मोदी से मांगेंगे नौकरी!
नोटबंदी के बाद उपभोक्ताओं की मांग में कई आई है। यह हाल अब तक जारी रहने का अंदेशा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा तब तक रहेगा, जब तक करेंसी की समस्या सुलझ नहीं जाती। पारले प्रोडक्ट कैटेगरी के हेड मयंक शाह के मुताबिक, नोटबंदी के बाद लोगों की खरीद में काफी अंतर देखने को मिला है। इस बदलने में अभी कुछ वक्त लगेगा। बता दें, पारले बिस्किट के शेयर 40 फीसदी है। जिसकी कीमत लगभग 25,000 करोड़ रूपए हैं। शाह ने बताया कि, 2017 में ग्रामीण इलाकों की मांग की बदौलत ग्रोथ में फायदा मिला है। वहीं उनके मुतबिक, शहरों में भी उपभोग बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़े - सावधानः चेक बाउंस हुआ तो जाना होगा जेल!
शाह ने कहा, हमें अपने प्रोडक्ट को ग्रामीण इलाकों में तेज वृद्धि देखने को मिली है। क्योंकि किसानों ने फसलों की रिकॉर्ड तोड़ बुआई की है। यही वजह है कि हम 2017 में ग्रामीण इलाकों की मांग को ही ग्रोथ ड्राइवर मान रहे हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
