Warning: include(../Widgets/above_heading.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/business_economy/news.php on line 65
Warning: include(): Failed opening '../Widgets/above_heading.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/business_economy/news.php on line 65
खुशखबरीः ट्राई ने मानी जियो की बात! चलता रहेगा “हैप्पी न्यू ईयर ऑफर”
रिलायंस ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के उस नोटिस का जवाब दे दिया है। जिसमें जियो के नए ऑफर को लेकर सवाल किए गए थे। इसके बाद अब जियो ग्राहक कंपनी के इस ऑफर का लाभ 31 मार्च 2017 तक ले सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो से ट्राई ने पूछा था कि जियो का 'हैपी न्यू इयर' ऑफर कंपनी के वेलकम ऑफर से किस तरह अलग है। ऑफर को मार्च तक क्यों न मौजूदा नियमों का उल्लंघन माना जाए। इस नियम के मुताबिक कोई भी कंपनी प्रचार के लिए किसी तरह की पेशकश की अवधि 90 दिन की हो सकती है।
इसे भी पढ़े - ये क्या हुआ? नोटबंदी से घट गई पारले बिस्किट की बिक्री!
रिलायंस जियो की यह अवधि 4 दिसंबर को खत्म हो गई थी, जिसके बाद कंपनी ने नया “हैपी न्यू इयर” ऑफर शुरू कर दिया था। इस ऑफर के तहत जियो ने फ्री कालिंग और डेटा की अवधि बढ़ा कर 31 मार्च तक कर दी है। ट्राई ने इस पर जियो से जवाब मांगा था। जिस पर जियो ने ट्राई को अपनी ‘हैपी न्यू ऑफर’ के बारे में बताया है कि उसकी यह ऑफर शुरुआती ऑफर से कैसे अलग है। यह बाजार बिगाड़ने वाली नहीं है।
इसे भी पढ़े - जियो को टक्कर देने के लिए BSNL नए साल पर पेश करेगा ‘टैरिफ प्लान’
जियो ने कहा है कि हालिया ऑफर इसलिए अलग है। क्योंकि पिछले ऑफर के तहत जहां रोजाना 4जीबी मुफ्त 4जीडेटा दिया जा रहा था। वहीं इस ऑफर के तहत सिर्फ एक जीबी 4जीडेटा ही दिया जा रहा है। डेटा लिमिट इससे पार होते ही इंटरनेट स्पीड 4जी से घटकर 128Kbps की हो जाती है। वहीं, हैप्पी न्यू ऑफर में कंपनी ने इस लिमिट को 1 जीबी का रखा है। यानि एक दिन में 1 जीबी डेटा से ज्यादा इस्तेमाल करते ही स्पीड 128Kbps की हो जाएगी।ट्राई, जियो के जवाब पर सहमत हुआ है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
