दो दिन बाद ये चीजें होंगी सस्ती, जीएसटी की बैठक में हो सकता है फैसला
जीएसटी काउंसिल (GST Council 37th Goa Meeting ) की 37वीं बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं | कार-बाइक और बिस्कुट (Car Bike and Biscuit) समेत कई चीजों पर टैक्स (Tax Rebate) घटने का उम्मीद है | अगर ऐसा होता है कि इन सभी सामानों की कीमतें कम हो जाएंगी | 20 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस बार 5 फीसदी के बजाय 8 फीसदी की दर को टैक्स का सबसे निचला स्लैब बनाया जा सकता है | बिजनेस के अखबार मिंट में छपी खबर के मुताबिक, मोदी सरकार देश की आर्थिक ग्रोथ को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई चीजों से GST कम करना चाहती है | इस मामले से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है |
पिछले हफ्ते राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों वाले फिटमेंट कमेटी की बैठक हुई थी | इसमें गाड़ियों पर जीएसटी घटाने से सरकार की आमदनी पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई थी | आपको बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 20 सितंबर को होने वाली बैठक में जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है | बिस्कुट कंपनियों ने भी जीएसटी घटाने की मांग की है | मौजूदा समय में बिस्कुट पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है |
20 सितंबर को गोवा में जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है | अभी वाहनों पर जीएसटी की दर 28 फीसदी है | ऑटो कंपनियों ने इसे घटाकर 18 फीसदी करने की डिमांड की है | कार मैन्युफैक्चर्स का कहना है कि इससे गाड़ियों की बिक्री बढ़ेगी, जिससे ऑटो सेक्टर में रौनक लौटेगी | ऑटो कंपनियों को जीएसटी के अलावा 1 से 22 फीसदी का कंपनसेशन सेस भी देना पड़ता है | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी हाइब्रिड सहित दूसरे वाहनों पर जीएसटी घटाने की अपील की है |


