भारत में इन शानदार बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही
बाइकों के दीवाने के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि आने वाले समय में भारत में कई नई शानदार बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं | इन बाइक्स को कुछ दिन पहले इटली के मिलान में हुए EICMA 2019 में पेश किया गया था और अब इनके भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है | लंबे समय के इंतजार और टेस्टिंग के दौरान की कई तस्वीरें सामने आने के बाद आखिरकार KTM 390 Adventure बाइक को पेश कर दिया है | कंपनी ने 390 एडवेंचर को इटली के मिलान में EICMA में पेश किया है |
इसे दिसंबर में होने वाले इंडिया बाइक वीक में लॉन्च से करीब एक महीने पहले पेश किया गया है | 390 एडवेंचर केटीएम की एडवेंचर सेगमेंट की बाइक है और इसे खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया है | एक तरह से ये 390 Duke का ऑफ-रोड वर्जन ही है | होंडा ने भी अपनी नई पावरफुल स्पोर्ट्सबाइक Honda CBR1000RR-R पेश कर दी है | इसमें 999.9cc का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 217.5bhp की शानदार पावर जनरेट करता है | ये बाइक भारत में अगले साल लॉन्च होगी |
Aprilia RS 660: इटली की बाइक निर्माता कंपनी ने मिडिलवेट सुपरबाइक का प्रोडक्शन वर्जन रिवील कर दिया है | इसका कॉन्सेप्ट मॉडल EICMA में पिछले साल पेश किया गया था | इसका 660cc का इंजन करीब 100bhp की पावर देगा, जो कि भारत में किसी हैचबैक कार से भी ज्यादा है | टोक्यो मोटर शो में कावासाकी का स्टॉल कई नए मॉडल्स के साथ एक्शन पैक्ड नजर आया था | EICMA में भी कावासाकी की बाइक्स छाई रहीं | लेकिन उसकी सभी बाइकों में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान Z650 ने खींचा है | इस बाइक में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और LED हेडलाइट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं | इसे भारत में करीब 6 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है | बेनेली की ये पावरफुल बाइक दिखने में जरूर अपनी छोटी सिब्लिंग Lecino 500 जैसी नजर आती है | लेकिन इसमें 754cc parallel-twin मोटर दी गई है | ये बाइक 81.6bhp की पावर देती है | भारत में leoncino 800 अगले साल ही लॉन्च होगी और इसकी कीमत करीब 7.5 लाख रुपए होगी |


