PMC के पूर्व एमडी जॉय थॉमस और डायरेक्टर सुरजीत पुलिस कस्टडी में भेजे गए
PMC (Punjab and Maharashtra co-op Bank Ltd) में हुए 6500 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में पूर्व एमडी जॉय थॉमस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है | साथ ही, कोर्ट ने पूर्व डायरेक्टर एस सुरजीत सिंह अरोड़ा को भी 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है | आपको बता दें कि गुरुवार को सुबह मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में दोनों को पेश किया गया | कोर्ट ने जॉय थॉमस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में और सुरजीत सिंह को 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया | इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की विशेष जांच टीम ने बुधवार को सुरजीत सिंह से पूछताछ की थी | इस पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था | पीएमसी बैंक के पूर्व चेयरमैन वारयाम सिंह, प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस और एचडीआईएल के मालिक राकेश और सारंग वाधवन को भी गिरफ्तार किया गया था |
मुंबई की एक अदालत ने पीएमसी बैंक घोटाला मामले में बुधवार को हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राकेश वाधवन तथा उनके बेटे सारंग और बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है | इस बीच बैंक के कई खाताधारक अदालत के बाहर प्रदर्शन करके अपना पैसा जल्द से जल्द वापस दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं | पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को महानगर मजिस्ट्रेट एस. जी. शेख के समक्ष पेश किया, बुधवार को तीनों की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी | मजिस्ट्रेट ने तीनों आरोपियों को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया | आपको बता दें कि पीएमसी बैंक में 4,355 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने के आरोप में वाधवन और उनके बेटे को तीन अक्टूबर और सिंह को पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था |


