Headline



करवाचौथ, दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल

Medhaj News 15 Oct 19 , 06:01:39 Business & Economy

करवाचौथ, दिवाली और धनतेरस से पहले जेवराती मांग आने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना मंगलवार को 200 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 450 रुपये की छलांग लगाकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत लुढ़ककर 1,490.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चढ़कर 1,498.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण आज सोने में मामूली गिरावट देखी गयी। गुरुवार और शुक्रवार को ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच होने वाली बैठक में यह तय होगा कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बिना किसी समझौते के बाहर होगा या उनके बीच कोई समझौता होगा।





स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,400 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 450 रुपये की मजबूती के साथ 09 अक्टूबर के बाद के उच्चतम स्तर 47,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा 215 रुपये की बढ़त में 45,650 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?