Headline



सोने का भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा

Medhaj News 6 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने और चांदी दोनों ही धातुओं में जबरदस्त उछाल आया है। आज सोने का भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सोने में आज 800 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।सोने में तेजी के साथ ही चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। चांदी आज 1,000 रुपये की तेजी के साथ 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना आज 1.13 फीसद की तेजी के साथ 1,457.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।





उधर चांदी भी 1.51 फीसद की तेजी के साथ 16.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 800 रुपये की तेजी के साथ 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 800 रुपये की ही तेजी के साथ 36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत भी आज 100 रुपये की तेजी के साथ 27,600 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गई है। सोने के भाव में शनिवार को 540 रुपये की तेजी आई थी, जिससे इसकी कीमत 36,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।





चांदी के भाव में 1,000 रुपये की भारी बढ़त दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 1,039 रुपये की बढ़त आई, जिससे इसके भाव 42,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से भाव में यह बढ़ोतरी हुई है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?