SBI ने सेविंग बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरें कम की
अगर आपका भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए है | दरअसल SBI (State Bank of India) ने सेविंग बैंक डिपॉजिट (Saving Bank Deposit) की ब्याज दरें कम कर दी हैं | नई दरें 1 नवंबर, 2019 से लागू होंगी | SBI अभी तक सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपए तक जमा रखने वालों को 3.50 फीसदी के हिसाब से ब्याज देता है | जो अब वह 3.25 फीसदी के हिसाब से ग्राहकों को देगा | SBI ने रिटेल डिपॉजिट पर 0.10% और बल्क डिपॉजिट पर 0.30% तक दरें घटाईं हैं | SBI ने 10 अक्टूबर से MCLR की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी है |
आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को Reserve Bank of India (RBI) ने ब्याज दरें (Repo Rate Cut) 0.25 फीसदी घटाने का ऐलान किया | रेपो रेट 0.25 फीसदी घटकर 5.15 फीसदी पर आ गई है | SBI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फेस्टिवल के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी अवधि के लिए MCLR दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं | अब एक साल के लिए नई MCLR दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गई है | नई दरें 10 अक्टूबर से लागू होंगी | बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में लगातार छठी बार दरें घटाई हैं |


