चिंता की कोई बात नहीं, 29 दिसंबर से टेलिविजन पर मौजूदा सब्सक्राइब्ड चैनल ब्लैक आउट नहीं होंगे।

Medhaj news 27 Dec 18 , 06:01:38 Business & Economy

TRAI ने ये स्पष्ट किया कि नए रेग्युलेशन के लागू होने के कारण 29 दिसंबर के बाद टेलिविजन पर मौजूदा सब्सक्राइब्ड चैनल ब्लैक आउट नहीं होंगे। सोशल मीडिया में इस तरह के मेसेज सर्कुलेट हो रहे हैं कि 29 दिसंबर के बाद टेलिविजन पर ब्लैक आउट हो सकता है, जिसपर संज्ञान लेते हुए नियामक ने यह स्पष्टीकरण दिया है।

बयान के मुताबिक, ‘प्राधिकरण ने मामले को संज्ञान में लिया है | और यह सलाह देता है कि सभी प्रसारक / डीपीओ (वितरण मंच परिचालक) / स्थानीय केबल परिचालक सुनिश्चित करेंगे, जो भी चैनल उपभोक्ता आज देख रहा है, वह 29 दिसंबर के बाद बंद नहीं हों | ’ट्राई ने कहा कि इसीलिए नई नियामकीय रूपरेखा के कारण टीवी सेवाएं बाधित नहीं होंगी | सभी मल्टि सर्विस ऑपरेटर्स (MSOs) और लोकल केबल ऑपरेटर्स (LCOs) को 29 दिसंबर से नया टैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया है। ट्राई की ओर से कहा गया है कि नए सिस्टम में उपभोक्ताओं पर टीवी चैनल थोपे नहीं जा सकते हैं, बल्कि उन्हें केवल उन्हीं टीवी चैनलों को चुनने की आजादी होगी, जिन्हें वे देखना चाहते हैं और उसी के मुताबिक भुगतान भी करना होगा।

सभी चैनल अलग-अलग और बुके के रूप में उपलब्ध होंगे | टीवी स्क्रीन पर हर चैनल की MRP लिखी होगी। कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर ब्रॉडकास्टर की ओर से तय कीमत से अधिक नहीं ले सकता है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • "क्या हूँ मैं?"

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel