ये सरकार शादी करने वाली लड़कियों को देगी एक तोला मुफ्त सोना

Medhaj News 7 Feb 19 , 06:01:39 Business & Economy

असम सरकार शादी करने वाली लड़कियों को एक तोला (10 ग्राम) मुफ्त सोना देगी | असम के वित्तमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पेश किया जिसमें दुल्हनों को एक तोला सोना देने की घोषणा की | यह सोना उन दुल्हनों को दिया जाएगा जो ऐसे परिवारों से आती हैं जिनकी सालाना आय पांच लाख रुपए से कम है | राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने बताया, हम एक रुपये प्रति किलो की दर से चावल उपलब्ध कराएंगे।





इसका लाभ राज्य के 53 लाख परिवारों को मिलेगा। शादी योग्य गरीब युवतियों के परिजनों को एक तोला (11.66 ग्राम) सोना देने का भी प्रावधान है। और राज्य में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने एक फरवरी से जीएसटी का दायरा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। सरकार ने 12वीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास हेने वाली सभी छात्राओं को बैटरी ऑपरेटिड इलेक्ट्रिक बाइक देने का भी ऐलान किया | सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों की छात्राओं को स्कॉलरशिप देने के लिए 200 करोड़ रुपए का आवंटन किया है | इसके अलावा, सरकार ने चाय बगान क्षेत्र के 4 लाख परिवारों को मुफ्त में चावल प्रदान करने का फैसला किया है | उन्होंने कहा कि चाय बगान श्रमिकों के परिवारों को 2 रुपये किलो चीनी दी जाएगी |


    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2019-02-07 14:14:23
      Commented by :aashika

      Get Latest News and Market update, In share market, with learning and earning Tricks Click here- Share market tips , Live stock market tips


    • Load More

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है