Headline

Kumbh 2019

जानिए सायं 4 बजे से 8 बजे तक क्यों बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे

Medhaj News 26 Apr 19,17:21:04 e-Suvidha

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्र के ऑनलाइन सिस्टम में नए सर्वर लगाये जा रहे हैं और इस कारण बिजली के बिल 26 अप्रैल की सायं 4 बजे से 29 अप्रैल प्रातः 8 बजे तक नहीं जमा हो सकेंगे। असुविधा के लिए खेद है।



राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में 26 अप्रैल को दोपहर चार बजे से 29 अप्रैल की सुबह आठ बजे बिलिंग और कलेक्शन का काम बंद रहेगा। इस दौरान ड्यूडेट के बिलों को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अगले दो दिन तक जमा किया जा सकेगा। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार एपीडीआरपी (आईटी) सिस्टम के रखरखाव के कारण उपभोक्ताओं को दो दिन दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार के अनुसार एपीडीआरपी सिस्टम को आधुनिक बनाने और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए उपकरणों को लगाया जाना है। अपग्रेडेशन के बाद बिलिंग में आने वाली दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। हालांकि रखरखाव के दौरान दो दिन तक बिल जमा नहीं हो सकेंगे। दावा है कि सिस्टम के उच्चीकरण के बाद शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को और बेहतर ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा मिलेगी। स्लो सर्वर जैसी दिक्कतों से छुटकारे के साथ ही बिल संशोधन के कामों में भी तेजी आएगी।




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष