कंगना का खुलासा- गैंगस्टर न मिलती, तो ब्लू फिल्म से करती डेब्यू!
अपने बोल्ड और बिंदास बयानों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री अक्सर विवादों में रहती है। इसी बीच उन्होंने एक और खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा।
उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आईं थी उन्हें किसी भी तरह से बॉलीवुड में कदम रखना था। उनके करियर का एक वक्त ऐसा भी था कि वह बॉलीवुड में आने के लिए ब्लू फिल्म भी कर लेंती।
उन्होंने बताया उनका लक था कि उन्हें 2006 में अनुराग बसु की गैंगस्टर फिल्म करने को मिल गई थी। अगर वो न मिलती तो उनकी डेब्यू फिल्म एक एडल्ट फिल्म होती।
इसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे उस समय एक बहुत ही वाहियात फिल्म में रोल मिला था, जिसे मैं करने के लिए तैयार भी हो गई थी। फिल्म की कहानी को सुनकर ऐसा लगा कि कोई ब्लू फिल्म चल रही है। मुझे फिल्म के फोटोशूट के लिए एक गाउन दिया गया, जोकि पूरा पारदर्शी था। उसे पहनना व न पहनना बराबर था। मुझे लगा ये गलत है, मैं इस फिल्म से शुरुआत नहीं कर सकती।”
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
