रोड़ साइड शॉपिंग करती है काजोल, अजय ने बताया कंजूस

Medhajnews 7 Dec 18,17:09:12 Entertainment
15.jpg

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हाल ही में अपने पति अजय देवगन संग करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में पहुंची थी। शो के दौरान इस कपल की लाइफ की कई सीक्रेट बातों का खुलासा हुआ। शो के दौरान काजोल ने खुलासा किया कि वह हमेशा सस्ते कपड़ो की तलाश में रहती हैं और पैसों के मामले में काफी कंजूस हैं। काजोल के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने बताया कि कैसे विदेशों में शूटिंग के दौरान काजोल अपने लिए कुछ नहीं खरीदती थी। काजोल के साथ आए अजय ने भी इस बात पर सहमति जताई और कहा कि कई बार काजोल ने रोड साइड शॉपिंग की है।

अजय ने बताया कि उनकी पत्नी अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं और कम से कम पैसे के कपड़े मंगवाने की कोशिश करती हैं। जब पार्सल घर आते हैं तो काजोल उन्हें कीमत बताते हुए यह जाहिर करने की कोशिश करती हैं कि हर चीज उन्होंने कितने सस्ते में खरीदी हैं।

हालांकि अजय को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई ब्रांड कितना मंहगा है, लेकिन काजोल को पैसे बचाने का शौक है। वहीं काजोल ने अपनी इस आदत पर बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि घर में पहनने के लिए आपको महंगे कपड़े की क्या जरूरत है?

अजय और काजोल की शादीशुदा जिंदगी के कई राज भी शो के दौरान खुले। अजय देवगन ने कहा कि काजोल आए दिन अपनी तस्वीरें खींचती हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले घंटों फोटो की एडिटिंग करती हैं। अजय ने ये भी कह कि ना जाने क्यों बुढ़ापे में वो ऐसा कर रही हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"