नहीं रहे मशहूर विलेन महेश आनंद

Medhajnews 10 Feb 19,20:46:27 Entertainment

बॉलीवुड में दो दशकों तक सुपरहिट फिल्मों में विलेन के रूप में नजर आने वाले प्रसिद्ध अभिनेता महेश आनंद का निधन हो गया है | महेश आनंद शनिवार को मुंबई के यारी रोड स्थित अपने घर में मृत पाये गए | उनकी मौत किस वजह से हुई इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है | पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा है |





आपको बता दें कि उन्होंने करीब 18 साल बाद हाल ही में अभिनेता गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था | महेश आनंद ने 1980 और 1990 के दशक की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था | उन्होंने शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी हिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया था | करीब 18 साल बाद उन्होंने पहलाज निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है