जरीन खान के कार से हुआ एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत

Medhajnews 13 Dec 18,22:35:43 Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। जरीन खान की कार का गोवा में एक्सीडेंट हो गया है। हादसा गोवा के मापूसा इलाके में हुआ है। खबरों की मानें तो जरीन खान की कार तेज रफ्तार में थी तभी एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद जरीन और उनकी टीम ने घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स उसे बचा नहीं पाए।

खबर के मुताबिक, बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिसके चलते उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। इसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना कल शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। अस्पताल ले जाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में जरीन खान को भी हल्की चोट आई है।

बाइकर का नाम नितेश गोरल बताया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि करते हुए सीनियर पीएसआई विशाल मांजरेकर ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ अंजुना पुलिस स्टेशन में लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है।

आप को बता दें जरीन खान ने सलमान खान के साथ 'वीर' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जरीन खान अभी भी बॉलीवुड में अपनी ज्यादा पहचान नहीं बना पायी हैं। डॉक्टर बनने का सपना संजोए जरीन खान एक्टिंग की दुनिया में सिर्फ इसलिए आ गईं क्योंकि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हाल ही में जरीन खान हेट स्टोरी 3 में नजर आई थीं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'