दबंग 3: बॉलीवुड में धमाकेदार चुलबुल पांडे की वापसी, दिखिए ट्रेलर
बॉलीवुड में धमाकेदार 'चुलबुल पांडे' (Chulbul Pandey) की वापसी हो गई है और आते ही 'चुलबुल पांडे' ने धमाका करना भी शुरू कर दिया है | इस ट्रेलर में सलमान खान का अंदाज और उनका तरीका काफी लाजवाब लग रहा है | वीडियो में 'चुलबुल पांडे' बने सलमान खान खान कहते हैं - पिक्चर हमारी, पोस्टर हमारा तो फिल्म का प्रमोशन भी हम ही करेंगे | इसके अलावा सलमान खान कहते हैं आज से लेकर 20 दिसंबर तक स्वागत करो हमारा | अभी कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस लुक पर खबर बनाने तक 40 हजार से भी ज्यादा व्यूज और लाइक्स आ गए | सलमान खान (Salman Khan) का यह लुक्स 'सलमान खान फिल्म्स' के यू-ट्यूब चैनल ने रिलीज किया है, जिसने फैंस के दिलों पर राज करना भी शुरू कर दिया है |

बता दें कि इससे पहले भी 'दबंग 3' का एक मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें भाईजान का अंदाज काफी दमदार लग रहा था | सलमान खान (Salman Khan), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और किच्चा सुदीप की 'दबंग 3 (Dabangg 3)' 20 दिसंबर को रिलीज होगी | सलमान खान ने 'दबंग 3 (Dabangg 3)' को लेकर जोरदार ढंग से तैयारी की है, और इसके आखिरी फाइटिंग सीन में सलमान खान (Salman Khan) शर्टलेस नजर आएंगे | इस तरह सलमान खान अपने फैन्स के लिए एक्शन की जोरदार डोज लेकर आने वाले हैं |


