अगर आप ब्रांडेड कपड़े समझकर ठगे जाते है तो इन टिप्स की मदद से बच सकते है
फैशन के इस दौर में युवाओं में ब्रांडेड कपड़े खरीदने की होड़ सी लगी है। हर कोई अपने कपड़े, जूतों को लेकर ब्रांड कॉन्शियस है, लेकिन कितनी बार ऐसा होता है कि जिन्हें हम ब्रांडेड समझकर खरीदते हैं वह असल में उसकी कॉपी होता है। ब्रांड के नाम पर हम ठगे जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब परेशान न हो। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिन्हे आप शॉपिंग करते हुए ध्यान देंगे तो धोखा खाने की संभावना कम होगी।ब्रांडेड कपड़ों की बाजार में तमाम कॉपी मौजूद हैं। ऐसे में इन्हें खरीदते वक्त गलती से धोखा खा लेना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि ब्रांडेड कपड़ों में कई ऐसी खासियत होती है जिसे हर कोई कॉपी नहीं कर पाता। आज हम आपको इन्ही बारीकियों से रूबरू कराएंगे, जिससे आप ब्रांडेड कपड़ों की आसानी से पहचान कर सकते हैं।
ब्रांडेड कपड़ों की आप उसकी स्टिचिंग पर ध्यान देकर पहचान कर सकते हैं। ब्रांडेड कपड़ों की स्टिचिंग सीधी, नीट और एक जैसी होनी चाहिए।स्टिचिंग में इस्तेमाल धागा भी एक जैसे होना चाहिए।बटन के नीचे दिए पेंच में अगर ब्रांड का नाम लिखा है, मतलब वह नार्मल पेंच नहीं है। तो इसका मतलब है कि यह ऑरिजनल है।
ब्रांडेड कपड़ों की जिप बहुत स्मूथ और अच्छी क्वालिटी की होती है। फेक कपड़ों की जिप से पहचान करना बहुत ही आसान है। उसे तेजी से खोले और बंद करें। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाएगा। एक और बात ध्यान दें, ज्यादातर ब्रांडेड कपड़ों की जिप पर ब्रांड का नाम लिखा होता है।
कई बार लोगो देखकर ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने मोबाइल पर उस ब्रांड का लोगो खोल उसे प्रोडक्ट के लोगो से मिला सकते हैं। लोगो का फॉन्ट स्टाइस से पहचान कर सकते हैं कि यह नकली तो नहीं है न।
आमतौर पर हम ब्रांडेड कपड़ों को खरीदते वक्त उनके टैग्स से उनकी पहचान करते है, लेकिन बाजार में मौजूद उनकी कॉपी पर भी बिल्कुल वैसे टैग लगाकर कपड़े बेचे जा रहे हैं। अगली बार जब आप बाजार जाएं तो आप टैग देखने के बजाय टैग की पहचान करें। बहुत सारे ब्रांड ऐसे हैं जो कपड़ों की लिनिंग में टैग लगाते है जिसकी मदद से उसकी सही पहचान हो सकती है।
ये भी पढ़े - बनारसी साड़ी में अनुष्का शर्मा ने स्मिता पाटिल अवॉर्ड किया रिसीव
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




