समाजवादी पार्टी के राजनीतिक घमासान के बीच लखनऊ में होगी आज मोदी की महारैली
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ में परिवर्तन रैली है। समाजवादी पार्टी के इस सियासी घमासान के बीच बीजेपी में मोदी की रैली काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।
बीजेपी ने दावा किया है कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली मोदी की रैली में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जनसभा देश में अब तक हुई रैलियों में सबसे बड़ी होगी। इस रैली में पीएम मोदी द्वारा सूबे के लोगों के लिए रियायतों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें- देश के नाम दूसरे संबोधन में मोदी ने किया यह बड़ा ऐलान!
पार्टी के मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी की रैली में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
वहीं यह रैली फेसबुकव ट्विटर पर भी लाइव होगी।
