UPCM श्री YogiAdityanath जी ने राफेल मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत की
श्री YogiAdityanath जी ने और बीजेपी के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमला बोल दिया है | सोशल मीडिया पर और अलग से दिए गए बयानों में बीजेपी नेताओं ने राफेल सौदे पर उंगली उठाने पर कांग्रेस को लताड़ा है | गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का स्वागत किया जिसमें फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट मिल गई है | पर्रिकर ने ट्वीट किया ‘सत्यमेव जयते.' दसाल्ट से विमान खरीदने के लिए भारत सरकार और फ्रांस सरकार के बीच हुए समझौते के दौर में पर्रिकर रक्षा मंत्री थे |
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राफेल खरीद सौदे की जांच को लेकर कोर्ट के निर्णय को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चेहरे पर करारा तमाचा करार देते हुए कहा कि उनके झूठ का भेद अब खुल चुका है | श्रीकांत शर्मा ने कहा सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राहुल गांधी के चेहरे पर करारा तमाचा है | राहुल और उनकी पार्टी का झूठ खुल चुका है | यह मीडिया के उस वर्ग के लिए भी सबक है, जिसने कांग्रेस अध्यक्ष का औजार बनकर मामले की गहराई में जाए बगैर खबरें फैलाईं |
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया | चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि अरबों डॉलर कीमत के राफेल सौदे में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है | ऑफसेट साझेदार के मामले पर गोगोई के अलावा न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि किसी भी निजी फर्म को व्यावसायिक लाभ पहुंचाने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है | अदालत ने कहा कि लड़ाकू विमानों की जरूरत है और देश इन विमानों के बगैर नहीं रह सकता है |
राफेल मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत की। #SCNailsRaGaLies pic.twitter.com/lk8x7Tq5Mg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 14 December 2018
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील पर दिए फैसले को लेकर 5 -कालिदास मार्ग लखनऊ में प्रेस वार्ता की के दौरान योगी जी ने और बीजेपी नेताओ ने कहा की आखिर सच सामने आ गया | झूठ बोलने का और घोटालों में शामिल रहने का कांग्रेस का इतिहास रहा है | राफेल सौदे की सच्चाई सामने आ गई है - सत्यमेव जयते | सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल सौदे में कोई अनियमितता नहीं है | झूठ तो झूठ है | बार-बार गलत सूचनाएं फैलाने के बाद वह सच नहीं बन जाएगा |
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...
















