Kumbh 2019

BJP के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया

Medhaj News 15 Mar 19 , 06:01:39 India

हर दल दूसरे पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा रहा है और शिकायत करने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा भी खटखटा रहे हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से 3 मुद्दे उठाए | आयोग के साथ बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि आयोग से आचार संहिता लगे होने के बावजूद पेट्रोल पंपों और एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगे पोस्टर्स के बारे में शिकायत करने के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बीजेपी नेता की ओर से की जा रही अश्लील टिप्पणियों और सेना का इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही गई | उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उनसे कहा कि आज रात तक रिपोर्ट आ जाएगी कि प्रधानमंत्री के कितने पोस्टर और बैनर के पेट्रोल पंपों और एयरपोर्ट पर लगे हैं | इन्हें हटाने का काम भी जारी है | इस संबंध में चुनाव आयोग आज रात विस्तार से जानकारी देगा | आरपीएन ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर जो अश्लील बयान बीजेपी के नेता और कैबिनेट मंत्री दे रहे हैं उस पर भी संज्ञान लिया जाए | इस आरोप पर आयोग ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ऐसे विवादित टेप मंगवाए गए हैं | कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सामने सेना का इस्तेमाल नहीं किए जाने की बात कही तो आयोग ने उनको बताया कि वह इस संबंध में पहले ही निर्देश दे चुका है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?