Headline


बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता हर्षवर्धन पाटिल

Medhaj News 11 Sep 19 , 06:01:39 India

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हर्षवर्धन पाटिल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुके हैं | बीजेपी में शामिल होने के बाद पाटिल ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास मुश्किल हालात में भी राज्य का नेतृत्व करने की क्षमता है | हर्षवर्धन पाटिल ने कहा कि 100 दिन में सिर्फ मोदी सरकार में ही अनुच्छेद 370 हटाने जैसा मजबूत फैसला लेने की हिम्मत है |





इससे पहले पाटील ने बीजेपी में जाने के संकेत देते हुए इंदापुर के लोगों से संबंधित मुद्दों के समाधान में मदद के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की। राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री ने जब अपने समर्थकों से उनकी चाहत के बारे में पूछा तो वे 'बीजेपी, बीजेपी, मोदी, मोदी' चिल्लाने लगे। पाटील ने कहा कि वह अपने सभी समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों, उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि देश में किस तरह की हवा चल रही है, इसलिए आगामी दिनों में भविष्य की रूपरेखा को लेकर निर्णय करेंगे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl