Headline


लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ एफआईआर

Medhaj News 8 Sep 19 , 06:01:39 India

पंजाब के लुधियाना से विधायक और लोक इंसाफ पार्टी (Lok Insaaf Party) के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस (Simarjit Singh Bains) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है | बैंस पर गुरदासपुर के डिप्‍टी कमिश्‍नर के साथ बदतमीजी करने का आरोप है | विधायक बैंस और डीसी की बहस का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मामला दर्ज किया है | 6 सितंबर को सिमरजीत सिंह बैंस गुरदासपुर के बटाला में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के पीड़ितों का हाल जानने गए थे | इस दौरान एक परिवार ने उन्हें बताया कि हादसे में मारे गए उनके सदस्‍य की लाश की पहचान नहीं हो पा रही है और स्थानीय प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है | जिसके बाद सिमरजीत सिंह बैंस परिवार के लोगों और अपने साथियों के साथ स्थानीय एसएमओ के ऑफिस में बैठे डिप्‍टी कमिश्‍नर विपुल उज्वल के पास पहुंच गए | जब डीसी ने उन्हें कहा - आप कुछ लोगों को अंदर ऑफिस में रखिए और बाकी लोगों को बाहर भेज दीजिए और अपनी बात रखिए | तभी सिमरजीत सिंह बैंस ने डीसी गुरदासपुर से बदतमीजी करते हुए कहा - ऑफिस तुम्हारे बाप का है क्या ? इसके बाद डीसी और सिमरजीत सिंह बैंस में काफी नोकझोंक हुई | अब इस मामले में सरकारी अफसर के साथ बदतमीजी करने के आरोप को सही मानते हुए पंजाब सरकार ने FIR दर्ज की है |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl