देश की Economy को लेकर पूर्व पीएम ManmohanSingh ने अपनी राय रखी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) ने शनिवार को जयपुर में जे के लक्ष्मीपत युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल हुए | इस दौरान उन्होंने स्ट्रेंथनिंग रुट्स ऑफ डेमोक्रेसी इन इंडिया (Strengthning Roots of Democracy in india) विषय पर हरीशंकर स्मृति व्याख्यान दिया | कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जेकेएलयू लॉरिअट अवार्ड से सम्मानित किया गया | इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भारतीय संविधान (Indian Constitution) की विशिष्टता बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की शक्ति (Power Of Democracy) है | उन्होंने कहा कि यह हमारी खुशकिस्मती हैं कि हम दुनिया के सबसे बेहतरीन लोकतंत्र में रहते हैं |
उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे विस्तृत भारतीय संविधान सभी लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है | इस दौरान सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था पर भी अपनी राय रखी | उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी लगातार नीचे जा रही है | जबकि बातें 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की हो रही है | उन्होंने कहा कि आर्थिक हालातों को सुधारने के लिये रणनीति बनानी होगी ताकि बिगड़ते हालातों से लड़ा जा सके | इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जातिगत भेदभाव (Caste Discrimination) से भारत की छवि धूमिल हुई है | उन्होंने कहा कि युवाओं को जाति-सम्प्रदाय जैसी चीजों से परे होकर बेहतर भविष्य की ओर आगे बढना होगा |











