Headline



बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने झोपड़ी में बैठे एक दर्ज से अधिक लोगों को कुचला

Medhaj News 11 Jul 19 , 06:01:39 India

बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक विवाह समारोह में जश्न का माहौल मातम में बदल गया | एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे झोपड़ी में बैठे एक दर्ज से अधिक लोगों को कुचल दिया | इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हलसी बाजार निवासी दुखी मांझी की बेटी की शादी थी और लोग इसी में जुटे हुए थे | दरवाजा लगने के बाद बारातियों के खाने का इंतजाम किया जा रहा था | कुछ लोग सड़क किनारे बनी झोपड़ी के किनारे बैठे थे, तभी लखीसराय की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी के सामने खड़े लोगों को कुचलते हुए वहीं एक बिजली के खंभे से जाकर टकरा गया |





हलसी के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही आठ लोगां की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए | सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है | उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोडकर फरार हो गया है | मृतकों में तीन बाराती और पांच लड़की पक्ष वाले बताए जा रहे हैं | पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?