Kumbh 2019

PM नरेंद्र मोदी ने कहा अगर मुझे कोई डांट सकता है तो केवल ताई

Medhaj News 13 May 19 , 06:01:39 India

पीएम मोदी ने यहां भाजपा की चुनावी सभा में कहा - लोकसभा स्पीकर के तौर पर 'ताई' (महाजन का लोकप्रिय नाम और मराठी में बड़ी बहन का संबोधन) ने बड़ी कुशलता और संयम से कार्य किया | इस कारण उन्होंने सब लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी है | उन्होंने मंच पर महाजन की मौजूदगी में कहा- आप सब (श्रोता) तो मुझे प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं | लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि हमारी पार्टी में अगर मुझे कोई डांट सकता है, तो वह ताई ही हैं | मैंने और ताई ने भाजपा संगठन में साथ-साथ काम किया है | कार्य के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए मैं इंदौर को विश्वास दिलाता हूं कि शहर के विकास के मामले में ताई की कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहेगी |





महाजन (76) इंदौर सीट से वर्ष 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार चुनाव जीत चुकी हैं | लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के भाजपा के नीतिगत निर्णय को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने पांच अप्रैल को खुद घोषणा की थी कि वह बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी | इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 19 मई को मतदान होगा | इस क्षेत्र में मुख्य चुनावी मुकाबला लालवानी और कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के बीच होना है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष