राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गुजरात में शराबबंदी पर गंभीर सवाल उठाए
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को गुजरात में शराबबंदी पर गंभीर सवाल उठाए | उन्होंने कहा - सभी राज्यों में से सबसे ज्यादा शराब का सेवन इस(गुजरात) राज्य में ही होता है | गहलोत ने कहा - मैं एक साल के लिए गुजरात में था | यहां स्वतंत्रता के बाद से ही शराब पर बैन है | लेकिन गुजरात में शराब का सेवन बहुतायत में होता है | महात्मा गांधी के गुजरात की यही हालत है | गहलोत ने कहा - शराब पर कोई बैन नहीं किया गया इसलिए अवैध शराब की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाये जा सकते हैं | उन्होंने कहा - मैं व्यक्तिगत रूप से शराबबंदी के साथ हूं | लेकिन शराबबंदी करने से अवैध शराब का रास्ता खुलता है | इस स्थिति में राज्य में बैन नहीं किया जा सकता | 1977 में इसे बैन किया गया था लेकिन यह फैसला फेल साबित हुआ | आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को राजस्थान सरकार ने तम्बाकू की कुछ श्रेणियों को बैन किया है |

