महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही लड़ाई अब पोस्टर तक पहुंच गई
महाराष्ट्र (Maharashtra) में भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के लिए चल रही लड़ाई अब पोस्टर तक पहुंच गई है | सोमवार को एक शिवसैनिक ने उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' (Matoshree) के बारह आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) की फोटो वाला पोस्टर (Posters) लगाया, जिसमें लिखा है- मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री' | पोस्ट के बारे में कहा जा रहा है कि शिवसेना के समर्थक हाजी हालिम खान ने लगवाया है | बता दें कि आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Elections 2019) के परिणाम आने के 11 दिन हो चुके हैं लेकिन अब भी भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने पर सहमति नहीं बन पाई है | इस बार महाराष्ट्र में शिवसेना मुख्यमंत्री का पद लेना चाहती है लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है | महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना मुख्यमंत्री के पद से कम पर मामने के लिए तैयार नहीं है |

वही महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एनसीपी चीफ शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सोमवार को मुलाकात की थी | इसके बाद पवार ने कहा था कि कांग्रेस-एनसीपी के पास सरकार बनाने के नंबर नहीं हैं, साथ ही शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है | हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में एनसीपी-शिवसेना के बीच ढाई-ढाई साल सीएम फ़ॉर्मूले पर सरकार बनाने पर चर्चा हुई है | ऐसी अटकलें हैं कि पवार वापस महाराष्ट्र लौटकर शिवसेना को ये ऑफर दे सकते हैं और कांग्रेस इस सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है | सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को शरद पवार के इस प्रस्ताव पर एतराज नहीं है लेकिन कांग्रेस की तरफ से कुछ शर्तें रखी गई हैं | सोनिया गांधी ने कहा कि शिवसेना को पहले NDA से संबंध तोड़ने की घोषणा करनी होगी | इसके अलावा विवादित मुद्दों पर शिवसेना की राय अतिवादी न हो, इसकी ज़िम्मेदारी पवार की होगी |

