दिल्ली: छठ पूजा के अवसर पर आज पब्लिक और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे
छठी मइया के इस पर्व को बिहार में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है | इसके अलावा पूर्वी उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल में भी छठी मइया को पूजा जाता है | छठ पूजा के दिन घर के लगभग सभी सदस्य (बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर) व्रत रखते हैं | भोजपुरी के प्रसिद्ध छठ मइया के गीत सुने जाते हैं |
छठ पूजा के अवसर पर 13 नवंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे | आस्था का महापर्व छठ इस साल 11 नवंबर को शुरू हुआ और 14 नवंबर को खत्म होगा | इस साल छठ पूजा में सूर्य को पहला अर्घ्य 13 नवंबर को दिया जा रहा है | दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के पब्लिक और प्राइवेट स्कूल 13 नवंबर को बंद रहेंगे | बता दें कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के समक्ष 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा था |
अगर आप के पास पैसे कम हो तो सस्ते में घूमें ये देश
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




