25 अक्टूबर को इन तीन फिल्मो के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा दीवाली धमाका
बॉलीवुड फिल्मों के लिए साल में कई ऐसे मौके होते हैं जब उन्हें न सिर्फ लंबा वीकेंड मिल जाता है बल्कि लोग ज्यादा तादात में फिल्में देखने के लिए घरों से निकलते हैं | ऐसा ही मौका है दिवाली का त्योहार | फिल्ममेकर्स इस दिन के आसपास अपनी फिल्में रिलीज करना चाहते हैं ताकि वे ज्यादा से ज्यादा बिजनेस कर सकें | हालांकि, कई बार इस होड़ का फायदे से ज्यादा नुकसान हो जाता है |
इस दिवाली 3 फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं और अगर पुराना रिकॉर्ड खंगालें तो पता चलता है कि जब भी दिवाली पर तीन या उससे ज्यादा फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं तो नतीजे कुछ खास अच्छे नहीं रहे हैं | इस बार भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म सांड की आंख, राजकुमार राव और मौनी रॉय स्टारर फिल्म मेड इन चाइना और अक्षय-बॉबी व रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है |

इन तीनों फिल्मों की टक्कर में जीत किसकी होगी? अगर विशेषज्ञों की मानें तो हाउसफुल 4 इस टक्कर में जीतने जा रही है | ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि मेड इन चाइना दूसरे और सांड की आंख तीसरे नंबर पर रहेगी |



















