‘फ्रीडम 251’ के फाउंडर मोहित गोयल ने रिंगिंग बेल्स कंपनी से दिया इस्तीफा!

मेधज न्यूज  |  Science & Technology  |  29 Dec 16,10:40:51  |  

इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ के फाउंडर ‘मोहित गोयल’ ने रिंगिंग बेल्स कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं उनकी पत्नी व कंपनी की डायरेक्टर ने भी यह कंपनी छोड़ दी है।

हालांकि, अब-तक उनके कंपनी छोड़ने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया। मीडिया की भी मोहित की कोई बात नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें- अनिल बैजल दिल्ली के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए!

बताया जा रहा है कि अब मोहित की जगह उनके भाई अनमोल उनका कार्यभार संभालेंगे।

आपको बता दें, मोहित ने ही दुनिसा के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को बनाया था। इसकी कीमत केवल 251 रुपए थी। लोगों ने जमकर इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन बुक किया और एडवांस पेमेंट भी की। लेकिन तय समय पर फोन न मिलने के कारण कंपनी को यह एडवांस राशि वापस करनी पड़ी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी नुकसान झेल रही थी।