झंझट छोड़े! ऐसे घर बैठे बनवाएं अपना वोटर आईडी कार्ड

मेधज न्यूज  |  Science & Technology  |  29 Dec 16,14:49:06  |  

जल्द ही चुनाव शुरु होने वाले हैं, ऐसे में वोटर आईडी कार्ड बनवाने व उसमें बदलाव के लिए कई तरह के काम कराने पड़ते हैं। यकिनन यह काम काफी झंझट भरा होता है। लेकिन आजकर टेक्नॉलजी आपकी हर समस्या का हल लेकर आती रहती है।

इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर बैठे अपने मोबाइल पर बनाया जाए वोटर आईडी कार्ड!

इसे भी पढ़ें- वोटर आईडी कार्ड नही हैं? तो इन दस्तावेजों से भी डाल सकते हैं वोट!

फॉलो करें ये आसान स्टेप्स....

-सबसे पहले अपने मोबाइल पर चुनाव आयोग की http://eci-citizenservices.nic.in/frmForm6New.aspx यह वेबसाइट खोलें।

-अब यहां अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर करें।

-अब आपके सामने एक फोर्म खुलेगा, इसकी सभी जानकारियां ध्यान से भरें।

-अब फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारियों को सेव कर दें।

-सेव करने के बाद आपके पास कन्फर्मेशन कोड आएगा।

-इन जानकारी के बाद चुनाव आयोग का प्रतिनिधि आपके घर आएगा और जरूरी जानकारी खुद लेगा।

-सभी प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिन बाद ही आपका वोटर आईडी कार्ड आपके घर आ जाएगा।