108 मेगापिक्सल कैमरा वाला Mi Note 10 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च
Mi Note 10 को आज (6 नवंबर) ऑफिशियली स्पेन में लॉन्च किया जाएगा | इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका 108 मेगापिक्सल कैमरा होगा | माना जा रहा है कि Mi CC9 Pro का ही ग्लोबल वेरिएंट Mi Note 10 होगा | Mi CC9 Pro को चीन में कल यानी कि 5 नवंबर को लॉन्च किया गया है | इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में शियोमी Mi Note 10 Pro भी लॉन्च कर सकती है | Mi Note 10 के लिए लॉन्च इवेंट भारतीय समय के हिसाब से 4 बजे शाम होगा | इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक और ट्विटर पर की जाएगी |
शियोमी ने बताया है कि Mi Note 10 में 108 मेगापिक्सल के साथ पेंटा कैमरा (5 कैमरा) दिआ जाएगा | कल लॉन्च हुए Mi CC9 प्रो में भी 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया दया है, जिससे और भी साफ हो जाता है कि Mi Note 10, MiCC9 का ही रिब्रांड फोन होगा, जो कि ग्लोबल माक्रेट में पेश किया जाएगा | Mi Note 10 के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल वाला टेलीफोटो कैमरा, एक मैक्रो कैमरा और एक पोर्ट्रेट शूटर दिया जाएगा | जानकारी के लिए बता दें कि टेलीफोटो लेंस फोन को 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम की क्षमता प्रदान करेगा | लीक हुई खबरों के मुताबिक इस फोन को 6GB या 8GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है | साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर के लिए 5260mAh की बैटरी दी जा सकती है | इसकी बैटरी 30w फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी |
RT if you look like this

