Samsung का Galaxy M40 स्मार्टफोन जून को भारतीय बाजार में
Samsung जल्द ही इंडिया में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ का बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Galaxy M40 लॉन्च करने वाली है। कपंनी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है कि आने वाली 11 जून को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। Galaxy M40 को लेकर शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर भी प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिसने साफ कर दिया है कि यह स्मार्टफोन इसी ई-कॉमर्स साइट पर बिकेगा। Galaxy M40 लुक में शानदार और स्पेसिफिकेशन्स में दमदार होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा तथा इस डिवाईस का सेल्फी कैमरा फोन डिसप्ले पर बने होल में दिया जाएगा। इस डिसप्ले को सैमसंग ने ‘इनफिनिटी ओ’ डिसप्ले का नाम दिया है। Samsung का यह आगामी स्मार्टफोन 4,000एमएएच से ज्यादा की बैटरी सपोर्ट करेगा।Galaxy M40 को गीकबेंच पर एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई से लैस दिखाया गया था जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6150 चिपसेट मौजूद था। आपको बता दें कि यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का ही कोडनेम है। वहीं Samsung India ने भी साफ कर दिया है कि Galaxy M40 स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ के चिपसेट पर ही लॉन्च होगा। Samsung Galaxy M40 को 25,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम40 स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस
आठ कोर(2 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.7 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
स्नैपड्रैगन 675
6 जीबी रैम
डिसप्ले
6.3 इंच(16 सेमी)
1080x2340 पिक्सल, 409 पीपीआई
सुपर अमोल्ड
कैमरा
32 एमपी + 8 एमपी + 5 एमपी Triple प्राइमरी कैमराs
एलईडी फ्लैश
16 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
5000 एमएएच
फास्ट चार्जिंग
यूएसबी टाइप-सी पोर्ट






