स्नैपडील ने पेश किया बेहतरीन ऑफर, अब कैश भी करें ऑर्डर

मेधज न्यूज  |  Science & Technology  |  22 Dec 16,17:53:03  |  

कैश की किल्लत से जूझ रहे देश के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ‘स्नैपडील’ एक खास तोहफा लेकर आई है। इस तोहफे के अंतर्गत कंपनी ने Cash@order सर्विस शुरू की है। इस सर्विस में आप किसी दूसरे समान की तरह कैश भी ऑर्डर कर सकते हैं, जिसे स्नैपडील आपके घर पंहुचाएगी।

इसे भी पढ़ें- अब ट्वीटर पर भी ‘लाइव’ होने के लिए हो जाएं तैयार, ऐसे...

इस स्कीम के अंतर्गत आप 2000 रुपए तक ऑर्डर कर सकते हैं। कैश मिल जाने पर आपको इसकी पेमेंट एटीएम कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्रीचार्ज व डेबिट कार्ड से 1 रुपए शुल्क देना होगा।

नोटबंदी के समय इस तरह की स्कीम आपके लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।

कैसे इस स्कीम को करें इस्तेमाल...

सबसे पहले स्नैपडील एप इंस्टॉल करें। अब आपको आपके एरिया में कैश होने की जानकारी के लिए लोकेशन डेटा जांच करनी पड़ेगी।

यदि कैश होगा, तो आपको स्नैपडील की तरफ से नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसके बाद आप अपना कैश ऑर्डर कर सकते हैं।

फिलहाल यह सुविधा गुरुग्राम और बेंगलुरू में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें- फेसबुक ने लॉन्च किया नया फीचर स्नैपचैट की तर्ज पर, जानिए कैसे करें इसे यूज