#ClockBack2016: बायोपिक के नाम रहा साल 2016, इन बायोपिक ने किया बॉलीवुड पर राज!
साल 2016 बॉलीवुड में बायोपिक के नाम रहा। फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म के लिए असल जिंदगी व असल लोगों के जीवन को चुना और बहुत ही खुबसूरत तरीके से इसे पर्दे पर उतारा।
बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी बायोपिक्स अपना कमाल दिखाने में कामियाब रहीं। इस सूची में फिल्म सरबजीत, नीरजा, अलीगढ़, एस.एस धोनी, एयरलिफ्ट व दंगल जैसी फिल्में शामिल है। हालांकि, ‘दंगल’ फिल्म अभी पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन रिलीज से पहले ही इस ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
आइए, एक नजर डालते हैं... 2016 में किन बायोपिक ने किया बॉलीवुड पर राज
नीरजा- सोनम कपूर की अब-तक की बेस्ट फिल्मों में से एक ‘नीरजा’ है। राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नीरजा’ हाईजैक हुई फ्लाइट पैन ऍम एयरलाइन्स की सच्ची कहानी है। इस फ्लाइट की अटेंडेंट नीरजा भनोट ने 300 यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की और मौत के घाट चढ़ गई। सोनम ने इस फिल्म में ‘नीरजा’ का किरदार निभाया था।
सरबजीत- उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सरबजीत’ भी सिल्वर स्क्रीन पर काफी अच्छी रही। रणदीप हुड्डा ने फिल्म में सरबजीत का किरदार निभाया था। आपको बता दें, सरबजीत उस भारतीय व्यक्ति की सच्ची कहानी है, जिसे 1991 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा दी थी। सरबजीत पर जासूसी और आतंकवाद का आरोप लगाया गया था। यह फिल्म सरबजीत की और उसके परिवार के संघर्ष की कहानी है।
अलीगढ़- हंसल मेहता ने भी इस साल अपनी फिल्म ‘अलीगढ़’ में अदालत में चले विवादास्पद और संवेदनशील मामले को दुनिया के सामने रखा, जो कॉलेज के एक समलैंगिक प्रोफेसर श्रीनिवास रामचन्द्र सिरस के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी ने मुख्य किरदार निभाया है।
अजहर- इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वाधिक विवादास्पद कप्तान रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजहर’ भी रिलीज हुई। इसमें मुख्य भूमिका में थे इमरान हाशमी। इस फिल्म में उनके अफेयर से लेकर फीक्सिंग के उतार-चढ़ाव तक का दौर दर्शाया गया है।
एयरलिफ्ट- एयरलिफ्ट निर्देशन राजा कृष्णा मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में इराक-कुवैत की लड़ाई के दौरान कुवैत में फंसे 1 लाख 70 हजार भारतीय मूल के लोग को वहां से बाहर निकालने में मदद करने वाले रंजीत कटियाल की सच्ची कहानी को दिखाया गया है।
एमएस धोनी (द अनटोल्ड स्टोरी)- भारतीय टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में उनके करियर के सफर से लेकर उनकी लव लाइफ और शादी तक का सफर उनके फैन्स के लिए दर्शाया गया है।
दंगल- दंगल इस साल आखिरी बायोपिक है, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म महावीर फोगट और उनकी पहलवान बेटियां गीता-बबीता फोगट की जिंदगी पर आधारित है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
