Canada की T20 लीग में क्रिस गेल का बड़ा धमाका लगाया 22वाँ शतक
CPL में खेल रहे करेबियाई खिलाडी क्रिस गेल ने एक बार फिर धुआँ धार पारी खेली है और अपने प्रशंषको का दिल जीत लिया है। क्रिस गेल ने सीपीएल में किया है बड़ा धमाका और अपने टी20 कर्रिएर का चौथा शतक जड़ा है। टी20 क्रिकेट की बात करें तो अब तक क्रिस गेल ने 22 शतकीय पारी खेली हैं। सीपीएल में क्रिस गेल ने बीते मंगलवार को तूफानी शतकीय पारी खेली।
बीते मंगलवार को जमैका थलावाज और सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रिओट्स के बीच में मैच खेला गया जिसमें क्रिस गेल ने सिर्फ 54 गेंदों में शतक लगा दिया। क्रिस गेल ने 116 रनों की पारी 62 गेंदों में बनाई और इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। क्रिस गेल की पारी की बदौलत जमैका ने 4 विकेट पर 241 रन बनाए। सेंट किट्स ने डेवोन थॉमस के 71 और एविन लुईस के 53 रनों की मदद से 7 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टी 20 क्रिकेट में रन चेज का दूसरा सबसे बड़ा मैच था और मैच में 37 छक्के लगे।
The Play of the day goes to Chris Gayle for his classic century! What a performance #CPL19 #Biggestpartyinsport #Playoftheday pic.twitter.com/Yty6mvNZJp
सीपीएल में क्रिस गेल जमैका थलावाज की तरफ से खेल रहे हैं। सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रिओट्स के खिलाफ जमैका थलावाज के गेंदबाजों ने क्रिस गेल के शतक पर पानी फेर दिया। सेंड किट्स एंड नेविस पेट्रिओट्स ने जमैका थलावाज को मात दे दी। गेल की टीम गेंदबाज़ी में कुछ प्रदर्शन नहीं दिखा पायी जिसके कारन उसे हार का मुँह देखना पड़ा। टी20 लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
A night of records! Congratulations Evin Lewis on the fastest CPL 50 #CPL19 #Biggestpartyinsport #SKPvJT pic.twitter.com/BE9qg54MIb
सीपीएल और आईपीएल जैसी टी20 लीग्स में क्रिस गेल ने अब तक 22 शतक जड़े हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिस गेल ने 2 शतक ठोके हैं। पूरे टी20 कैरियर में देखा जाए तो क्रिस गेल ने 24 शतकीय पारियां खेली हैं। क्रिस गेल के बाद टी20 क्रिकेट में दूसरे नंबर पर जिस खिलाड़ी का नाम है उसने अब तक 8 बार शतकीय पारी खेली हैं।




